Sonam Wangchuk End Hunger Strike : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक! नड्डा को लिखी चिट्ठी में रखी बड़ी शर्त, मान गई सरकार तो खत्म होगा अनशन
दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के बीच अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि यदि आंदोलनकारी युवाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ कार्रवाई न करने का भरोसा दिया जाता है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे।
Sonam Wangchuk End Hunger Strike
- सोनम वांगचुक ने जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा।
- उन्होंने आंदोलनकारी युवाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न करने की मांग की।
- मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने पर अनशन समाप्त करने की बात कही।
नई दिल्ली : Sonam Wangchuk End Hunger Strike : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के बीच अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने एक अहम शर्त रखी है। बीती रात अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से हुई मुलाकात के बाद वांगचुक ने दोनों नेताओं को एक पत्र लिखा है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर सरकार आंदोलनकारी युवाओं की सुरक्षा और राहत का भरोसा देती है, तो वह अपना अनशन खत्म करने को तैयार हैं।
सरकार से की ये अपील
सोनम वांगचुक ने जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह को भेजे पत्र में मांग की है कि आंदोलन में शामिल किसी भी युवा या छात्र के खिलाफ सरकार कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करे। CJP Protest इसके साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा युवाओं पर अत्यधिक बल प्रयोग न करने की भी सख्त अपील की है।
अनशन करेंगे खता
वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार इन मांगों पर उन्हें ठोस आश्वासन देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। गौरतलब है कि बीती रात दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था, जिसके बाद यह पत्र सामने आया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?
- Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार
- CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने

Facebook


