आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम, दो महिला समेत 4 लोगों की मौत, इलाके में दहशत

आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम, दो महिला समेत 4 लोगों की मौत, इलाके में दहशत

आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम, दो महिला समेत 4 लोगों की मौत, इलाके में दहशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 15, 2020 7:19 am IST

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा, दो महिला समेत 4 लोग बिजली की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

Read More News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रमुख सचिव सीएस गंगराड़े ने किया ध्वजारोहण, स्पीकर चरणदास महंत के संदेश का किया वाचन

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना के हरदी गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि सभी लोग पैदल जरूरी काम से जा रहे थे। इस दौरान अचानक आसमान में जोरदार बिजली कड़की। वहीं बिजली की चपेट में आने से लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

Read More News:  पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने किया प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण, कहा- देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस का अहम योगदान

मौके पर ही चारों की मौत हो गई। खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। फिलहाल अभी तक मृतकों का नाम सामने नहीं आया है। बता दें कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। वहीं आज आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया।

Read More News:पूर्व सीएम ने कांग्रेस भवन में किया ध्वजारोहण, स्वच्छ राजनीति- लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील


लेखक के बारे में