पात्र लोगों को कम डोज लगाकर अदानी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने वाले 4 स्वास्थ्यकर्मी निलंबित, BMO को हटाया तत्काल प्रभाव से
पात्र लोगों को कम डोज लगाकर अदानी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने वाले 4 स्वास्थ्यकर्मी निलंबित, BMO को हटाया तत्काल प्रभाव से
सूरजपुर: वैक्सीन की कालाबाजारी का कथित ऑडियो लीक होने की खबर को IBC 24 के प्रमुखता से दिखाने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद CMHO ने 4 स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर दिया है और प्रेमनगर के BMO को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
इतना ही नहीं सूरजपुर कलेक्टर ने BMO के निलंबन की अनुशंसा स्वास्थ्य संचालक से की है। दरअसल 13 जून को लीक हुए एक ऑडियो में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कोविड वैक्सीन को पात्र लोगों को कम डोज लगाकर बचे वॉयल को अदानी कर्मचारियों लगवाने की बातचीत थी।

Facebook


