Jantar Mantar Protest Update : जंतर-मंतर पर अब AI कैमरों की नजर! छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों को मिला ये इनपुट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरे तैनात किए हैं। पुलिस का कहना है कि इनका उद्देश्य प्रदर्शनकारियों की जासूसी नहीं, बल्कि असामाजिक और आपराधिक तत्वों की पहचान करना है।
Jantar Mantar Protest Update : Image Credit : x
- जंतर-मंतर के आसपास FRS कैमरे लगाए गए हैं।
- दिल्ली पुलिस ने जासूसी के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
- दिल्ली पुलिस ने जासूसी के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
नई दिल्ली : Jantar Mantar Protest Update : दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन वाली जगह के आसपास फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) वाले कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि इन कैमरों का मकसद प्रदर्शनकारियों की जासूसी करना नहीं, बल्कि असामाजिक और आपराधिक तत्वों को भीड़ में घुसने से रोकना है।
पहले भी लगाए जाते थे कैमरे
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए स्पष्ट किया है कि एफआरएस (FRS) कैमरे पहले भी गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, होली, दीवाली और ईद जैसे बड़े अवसरों पर सुरक्षा के लिए लगाए जाते रहे हैं। Jantar Mantar Protest Latest पुलिस ने कैमरों के जरिए जासूसी के दावों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया है।
ख़ुफ़िया इनपुट से मिली है इस चीज़ की जानकारी
पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को ऐसे इनपुट्स मिले हैं कि सीमा पार के आतंकवादी संगठन भी इस छात्र आंदोलन पर नजर बनाए हुए हैं और देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। Cjp Latest Update इसी सुरक्षा खतरे को देखते हुए वांछित अपराधियों, उपद्रवियों और देश विरोधी तत्वों की पहचान के लिए यह आधुनिक निगरानी तंत्र तैनात किया गया है।
According to Delhi Police sources- “In view of the current situation in New Delhi district and in light of law and order, Facial Recognition System (FRS) cameras have been installed at various locations to prevent anti-social elements, criminals, wanted criminals, or anti-social…
— ANI (@ANI) July 24, 2026
ये भी पढ़ें
- Jagadguru Raghavdevacharya On CJP Protest : छात्र आंदोलन पर जगद्गुरु का बड़ा बयान! बोले- आंदोलन करो, लेकिन भगवान राम और राम मंदिर को बीच में मत लाओ
- Malaika Arora Reaction On Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार के VIDEO पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा! कुत्ते के साथ हुई हरकत देख बोलीं- ‘ये आदमी आखिर है कौन?’
- Himachal Pradesh 13 Dead In Landslide : पर्यटकों की गाड़ी पर आ गिरा सैकड़ों टन वजनी पहाड़! तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह, एक साथ दर्जनभर से ज्यादा मौतों से पसरा मातम

Facebook


