भाजपा नेता डॉक्टर जीवन जलक्षत्री की हत्या, दिनदहाड़े क्लिनिक चार युवकों ने गोद डाला चाकू से

भाजपा नेता डॉक्टर जीवन जलक्षत्री की हत्या, दिनदहाड़े क्लिनिक चार युवकों ने गोद डाला चाकू से

भाजपा नेता डॉक्टर जीवन जलक्षत्री की हत्या, दिनदहाड़े क्लिनिक चार युवकों ने गोद डाला चाकू से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 12, 2020 6:09 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि शहर के भाठागांव इलाके में अज्ञात लोगों ने एक गुप्त रोग के डॉक्टर की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डॉक्टर के क्लिनिक में घूसरकर उन्हें चाकू मारा है। इस घटना में डॉक्टर की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More: देर रात रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बरसात की जताई संभावना

मिली जानकारी के अनुसार घटना आज शाम लगभग 6 बजे के आस—पास की है। शाम को डॉ जीवन जलक्षत्री अपने क्लिनिक में बैठे थे, इसी दौरान 4 लड़के उनके क्लिनिक में घूस आए। इसके बाद लड़कों ने डॉ जलक्षत्री पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से डॉ जलक्षत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल डॉक्टर को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पाताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बता डॉ जलक्षत्री भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। हमला करने वाले आरोपियों की पहचान अरुण ध्रुव, दीपक विश्कर्मा, योगेश यादव, रानू के रूप में हुई है।

Read More: मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया के नाम पर लगी मुहर, देखिए सूची

भाजपा में सक्रिया भूमिका
बताया जा रहा है कि डॉ जलक्षत्री भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। लाखेनगर भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी थे।

Read More: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों-कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान, समीक्षा बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने लिया फैसला

मामले को लेकर रायपुर शहर एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। आरोपियों ने हमला क्यों किया है इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। जांच जारी है।

Read More: आतंक-अन्याय की लंका के विभीषण हैं सिंधिया, सरकार से लूंगा कार्यकर्ताओं के एक एक आंसू का हिसाब: शिवराज सिंह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"