डायमंड व्यापारी से 50 लाख की उठाईगिरी, बस से किया हीरे और जरी से भरा बैग गायब
डायमंड व्यापारी से 50 लाख की उठाईगिरी, बस से किया हीरे और जरी से भरा बैग गायब
सतना । जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं में एक और बड़ी घटना का इजाफा हुआ है। सतना में 50 लाख की उठाईगिरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने हीरो के एक व्यापारी की आंखों में धूल झोंक कर 50 लाख रूपए की उठाईगिरी की। हैरान कर देने वाली बात यह है कि व्यापारी को काफी देर बाद उठाईगिरी का पता चला तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गया। घटना कोल का थाना क्षेत्र की है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को किया संबोधित, आलोचकों की वजह से हुआ
बीते दिन सागर निवासी संजय कुमार जरिया व्यापार के सिलसिले से रीवा गए हुए थे। बस में सवार होकर वापस रीवा से सागर जाते समय व्यापारी से सतना में उठाईगिरी की घटना हुई। संजय कुमार डायमण्ड और जरी का व्यापार करते हैं। व्यापारी संजय के अनुसार वे जिस बस में सवार थे उनकी सीट के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति बैठा हुआ था, जो रीवा से ही उसकी रैकी कर रहा था ।
ये भी पढ़ें- लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बोधसिंह की
सतना पहुंचकर बस जैसे रुकी व्यापारी संजय बाथरूम करने बस से नीचे उतरे तभी वह अज्ञात व्यक्ति संजय का बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। व्यापारी संजय जब वापस बस में पहुंचे तो तब तक उनका बैग गायब था। संजय की माने तो उनके बैग में हीरे और जरी का सामान था, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख बताई है । व्यापारी ने सतना के कोलगवां थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है पुलिस अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी गई है।

Facebook


