राजधानी में 10 करोड़ की सट्टा पट्टी समेत 6 सटोरिए गिरफ्तार, ​चलती कार में चल रहा था IPL सट्टा

राजधानी में 10 करोड़ की सट्टा पट्टी समेत 6 सटोरिए गिरफ्तार, ​चलती कार में चल रहा था IPL सट्टा

राजधानी में 10 करोड़ की सट्टा पट्टी समेत 6 सटोरिए गिरफ्तार, ​चलती कार में चल रहा था IPL सट्टा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: September 27, 2020 9:52 am IST

रायपुर। राजधानी पुलिस और सायबर सेल ने कोरोड़ों की सट्टापट्टी का खुलासा किया है। चलती कार में IPL सट्टा खिलाते हुए 6 सटोरियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद राशि सहित मोबाइल और कमियूनिकेटर मशीन बरामद किया है।

Read More News: गेंदबाजों और शुभमन गिल ने KKR को सनराइजर्स हैदराबाद पर दिलाई जीत, जानिए मैच का मिनट दर मिनट हाल
राजधानी में हर बार की तरह इस बार भी सटोरिए आईपीएल मैच के दौरान सक्रिय हो गए हैं। इधर पुलिस भी सटोरियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते राजधानी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Read More News: लॉकडाउन के दौरान धमतरी जिले में खुले रहेंगे मिल्क पार्लर, सुबह 06 से 10 और शाम 05 से रात 09 बजे का समय तय

जानकारी के अनुसार आरोपी चलती कार में आईपीएल का सट्टा खिलाते थे। कमियूनिकेटर मशीन के जरिए यह पूरा खेल चल रहा था। इधर सायबर सेल और तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 सटोरिए को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 करोड़ की सट्टापट्टी,17 लाइन का कमियूनिकेटर,30 मोबाइल जब्त किया है। 1 लैपटॉप समेत 55 हजार रुपए नगदी भी बरामद किया है।

Read More News: शनि देव की शरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूजा अर्चना कर उपचुनाव में जीत के लिए की


लेखक के बारे में