सेना के जवान सहित 63 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, देखें प्रदेश के तीन शहरों की स्थिति
सेना के जवान सहित 63 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, देखें प्रदेश के तीन शहरों की स्थिति
इंदौर। जिले में एक बार फिर 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इंदौर में एक्टिव मरीज़ों की संख्या अब 842 हो गई है। अब तक 3727 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3 और मौत की भी पुष्टि की गई है। इंदौर में कोरोना संक्रमण से अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मरीज़ों संख्या 4810 है।
ये भी पढ़ें- सांसद ज्योत्सना महंत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘गरीब कल्याण य…
वहीं जबलपुर में सेना का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव जवान सिलीगुड़ी में तैनात है । ये जवान 21 जून को जबलपुर आया था। ICMR लैब से जांच रिपोर्ट में इस जवान में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबलपुर में कोरोना पॉजिटीव केसो की संख्या 428 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से 344 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 40 नए…
वहीं ग्वालियर जिले में 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 464 पहुंच गई है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

Facebook


