Hemant Khandelwal On Jantar Mantar Protest : ‘राहुल गांधी छात्रों को गुमराह कर रहे हैं…’ NEET पेपर लीक पर BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा हमला

दतिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जबकि विपक्ष छात्रों को गुमराह करने में लगा है।

Hemant Khandelwal On Jantar Mantar Protest : ‘राहुल गांधी छात्रों को गुमराह कर रहे हैं…’ NEET पेपर लीक पर BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा हमला

Hemant Khandelwal On Jantar Mantar Protest / Image Source : file

Modified Date: July 23, 2026 / 11:20 pm IST
Published Date: July 23, 2026 9:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NEET पेपर लीक पर BJP का बड़ा पलटवार।
  • कांग्रेस पर संसद में चर्चा से बचने का आरोप।
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट और CBI कार्रवाई का किया जिक्र।

दतिया : Hemant Khandelwal On Jantar Mantar Protest : ‘ मध्यप्रदेश के दतिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने NEET पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे संसद को बंधक बनाना चाहते हैं और नीट मामले पर चर्चा से भागकर छात्रों को गुमराह करने में लगे हैं।

कांग्रेस और राहुल गांधी संसद को बंधक बनाना चाहते हैं

हेमंत खंडेलवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए ठोस कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि नीट पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

PM के निर्देश पर अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

प्रधानमंत्री के निर्देश पर अब बॉम्बे, कलकत्ता, दिल्ली और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, जहाँ नीट से जुड़े मामलों की रोजाना सुनवाई होगी। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि सीबीआई (CBI) इस मामले में जल्द ही 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने जा रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.