Internet Shutdown In Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर सरकार का बड़ा एक्शन! इंटरनेट बंद, कनॉट प्लेस की दुकानें भी कराई गईं बंद, CJP का आया जवाब

जंतर-मंतर पर जारी CJP समर्थित प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए 23 जुलाई को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक 1.5 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र कनॉट प्लेस के कारोबारियों को भी शाम तक प्रतिष्ठान बंद करने की सलाह दी गई है।

Internet Shutdown In Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर सरकार का बड़ा एक्शन! इंटरनेट बंद, कनॉट प्लेस की दुकानें भी कराई गईं बंद, CJP का आया जवाब

Internet Shutdown In Jantar Mantar Protest

Modified Date: July 23, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: July 23, 2026 10:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी।
  • इंटरनेट शटडाउन और बाजार बंद रखने का फैसला।
  • CJP ने सरकार और याचिका को लेकर जताई आपत्ति।

नई दिल्ली : Internet Shutdown In Jantar Mantar Protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के आंदोलन के बीच गृह मंत्रालय ने एक बेहद सख्त आदेश जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में शाम 4 बजे से आधी रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है।

6 पुलिसकर्मी अब तक घायल

गृह मंत्रालय का यह फैसला सेंट्रल दिल्ली में हुई हिंसा की घटनाओं और सुरक्षा चिंताओं के बाद आया है। CJP Protest News प्रदर्शन के दौरान दो एसीपी रैंक के अधिकारियों समेत कम से कम 6 पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं, वहीं मंगलवार को कनॉट प्लेस में भीड़ द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स के एक जवान पर तलवारों और लाठियों से हमले का मामला भी सामने आया था।

आसपास मोबाइल जैमर सक्रिय

इसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने विरोध स्थल के आसपास मोबाइल जैमर सक्रिय कर दिए हैं। इसके अलावा, न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) के निर्देशों के बाद न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन की सलाह पर कनॉट प्लेस की दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

सौरभ दास ने NIA जांच की मांग वाली याचिका को बताया  संदिग्ध

दूसरी ओर, CJP के खिलाफ NIA जांच की मांग वाली याचिका पर पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने X पर पोस्ट कर इसे संदिग्ध बताया है और कोर्ट से सरकार का हथियार न बनने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को जबरन हटाने और अस्पताल में नजरबंद करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद विरोध और भड़क गया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.