Kiran Bedi On Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर आंदोलन पर किरण बेदी का बड़ा सुझाव! PMO और अमित शाह को टैग कर बताया छात्रों से डील का नया मॉडल

नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी ने X पर PMO, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए छात्र प्रदर्शनों से निपटने के लिए नया सुरक्षा मॉडल सुझाया है।

Kiran Bedi On Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर आंदोलन पर किरण बेदी का बड़ा सुझाव! PMO और अमित शाह को टैग कर बताया छात्रों से डील का नया मॉडल

Kiran Bedi On Jantar Mantar Protest

Modified Date: July 23, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: July 23, 2026 9:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जंतर-मंतर आंदोलन के बीच किरण बेदी का बड़ा सुझाव।
  • BSF मॉडल जैसी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की सलाह।
  • छात्रों और पुलिस के बीच टकराव कम करने पर जोर।

नई दिल्ली : Kiran Bedi On Jantar Mantar Protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी का एक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएमओ, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए छात्र प्रदर्शनों से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने का एक विशेष सुरक्षा मॉडल पेश किया है।

क्या है सुझाव ?

किरण बेदी ने सुझाव दिया है कि सरकार को छात्र आंदोलनों के दौरान सुरक्षा की पहली पंक्ति के रूप में प्रशिक्षित ‘सिविल डिफेंस’ कर्मियों को आगे तैनात करना चाहिए, जबकि हथियारों से लैस दंगा-रोधी पुलिस (Riot Police) को पीछे रहना चाहिए। CJP Protest Latest Update: उन्होंने इस व्यवस्था की तुलना भारत की सीमाओं पर तैनात BSF मॉडल से करते हुए कहा कि रायट पुलिस का काम सीधे छात्रों से भिड़ना नहीं, बल्कि सिविल डिफेंस कर्मियों की सुरक्षा करना होना चाहिए।

ऐसे काम करेगा मॉडल

इस रणनीति से छात्रों और सशस्त्र पुलिस के बीच सीधी झड़प को रोका जा सकेगा और रायट पुलिस को केवल तभी हस्तक्षेप करना चाहिए जब सिविल डिफेंस की लाइन टूटे या स्थिति बेकाबू हो जाए।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.