Batwara 1947 Release Date: सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की ‘बंटवारा 1947’, इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म, ये खूबसूरत अदाकारा कर रही कमबैक

Batwara 1947 Release Date: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चा में हैं।

Batwara 1947 Release Date: सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की ‘बंटवारा 1947’, इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म, ये खूबसूरत अदाकारा कर रही कमबैक

Batwara 1947 Release Date/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 23, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: July 23, 2026 10:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिनेता सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
  • सनी देओल जल्द ही फिल्म 'बंटवारा 1947' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।
  • सेंसर बोर्ड ने बिना कट के फिल्म 'बंटवारा 1947' को पास कर दिया है।

Batwara 1947 Release Date: मुंबई: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं और अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

बिना कट के पास हुई ‘बंटवारा 1947’

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है। (Batwara 1947 Release Date) बता दें कि ये फिल्म भारत के बंटवारे के बैकग्राउंड पर बेस्ड है। इसमें बंटवारे की दर्दनाक कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म का सनी देओल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कमबैक कर रही हैं प्रीति जिंटा

Batwara 1947 Release Date: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आने वाली है। इतना ही नहीं इस फिल्म में अली फजल, खुशी हजारे, कनिका कपूर, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। प्रीति जिंटा इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में लाहौर के एक मुस्लिम परीवार की कहानी बयां होगी। हालांकि कहानी उस वक्त नया मोड़ ले लेगी जब उनका सामना एक हिंदू महिला से होगा जो लाहौर में अपना पैतृक घर छोड़ने के लिए पीछे हटने से मना कर देती है।

फिल्म बंटवारा 1947 कब होगी रिलीज

बंटवारा 1947 का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है। इस फिल्म को आमिर खान और अर्पणा पुरोहित मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। (Batwara 1947 Release Date)  ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ के अंतर्गत बनी है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.