मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से 65 वर्षीय महिला की मौत, एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से 65 वर्षीय महिला की मौत, एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से 65 वर्षीय महिला की मौत, एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 25, 2020 12:18 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। इंदौर के एमवाय अस्पताल में 65 वर्षीय महिला का उपचार चल रहा था। वहीं आज उपचार के दौरान डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की।

Read More News: कोरोना के खिलाफ एक्शन में सीएम, वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से करेंगे व

बता दें कि मृतक महिला उज्जैन की रहने वाली है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज मृत महिला के परिजनों को भी आइसोलेट किया गया।

Read More News: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने तैयार किया कोरोना वायरस का टीका

उल्लेखनीय है कि आज ही इंदौर शहर में कोरोना के नए केस मिले हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन अलर्ट होकर लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Read More News: भारत के लिए राहत की खबर ! आईबीसी 24 की जनता से अपील, ‘हमारे अनुशासन से 


लेखक के बारे में