प्रदेश में आज 652 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 17 मरीजों की मौत, देखें ताजा अपडेट

प्रदेश में आज 652 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 17 मरीजों की मौत, देखें ताजा अपडेट

प्रदेश में आज 652 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 17 मरीजों की मौत, देखें ताजा अपडेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: August 5, 2020 2:46 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 652 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हजार 734 हो गई। वहीं, अ​ब तक 26 हजार 664 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 17 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

Read More News: मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 500 साल का नेता, कहा- महायज्ञ की आज पूर्णाहुति हुई है..

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 652 नए मरीज मिले। वहीं, राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 650 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में जिस तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे वहीं उसी तेजी के साथ अब लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहे हैं।

Read More News:छत्तीसगढ़ में अब कलेक्टर तय करेंगे लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी

आज प्रदेश में आज 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 929 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब 8741 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 7857 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 5684 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 1851 है।

Read More News: दफ्तर में 50% से अधिक कर्मचारियों की उपस्थिति पर लगी रोक, नगर निगम कमिश्नर ने जारी किया आदेश

 


लेखक के बारे में