क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुए 7 लोग, जिला प्रशासन में हड़कंप

क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुए 7 लोग, जिला प्रशासन में हड़कंप

क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुए 7 लोग, जिला प्रशासन में हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 27, 2020 10:39 am IST

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटरों से अलग-अलग घटनाएं सामने आ रही है। आज भी सूरजपुर जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर से 7 लोगों के फरार होने की खबर सामने आई है। मामले की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसी क्वारंटाइन में बीते दिनों कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई थी।

Read More: IBC24 की खबर का असर, फरार रेत माफिया नागु चंद्राकर पर इनाम घोषित, जिला पंचायत सदस्य से की थी मारपीट

गौरतलब है कि कल भी प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों के क्वारंटाइन सेंटर से मौत की खबर सामने आई थी। कल जांजगीर जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में दो माह की बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि बलौदाबाजार जिले के ग्राम सिनोधा क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी श्रमिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

Read More: भारतीयों के भविष्य पर कब्जा करने की नी​ति पर काम कर रहा था चीन, मोदी ने इस तरह रोका रास्ता.. देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"