ED Investigation On Paper Leak: पेपरलीक माफियाओं पर अब ED का शिकंजा! देशभर में शुरू हुई बड़ी जांच, राजस्थान समेत कई राज्यों में ECIR दर्ज
देशभर में पेपरलीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को लेकर ED ने जांच तेज कर दी है। राजस्थान समेत कई राज्यों में दर्ज FIR के आधार पर एजेंसी ने ECIR दर्ज की है। अब संदिग्ध संपत्तियों, वित्तीय लेनदेन और Money Trail की जांच की जाएगी।
ED Investigation On Paper Leak
- राजस्थान समेत कई राज्यों में दर्ज FIR के आधार पर ED ने जांच शुरू की है।
- एजेंसी ने विभिन्न राज्यों में ECIR दर्ज की है।
- जांच में पेपरलीक नेटवर्क से जुड़े Money Trail और संपत्तियों को खंगाला जाएगा।
नई दिल्ली: देशभर में विभिन्न प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपरलीक के मामलों पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पेपरलीक और परीक्षा में धांधली की रोकथाम के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में बड़े पैमाने पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान समेत कई राज्यों में ECIR दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान सहित देश के कई अन्य राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों (FIR) को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने जांच अपने हाथ में ली है। इस सिलसिले में एजेंसी ने विभिन्न राज्यों में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है।
राज्यों में दर्ज FIR के आधार पर कार्रवाई
ED की टीमें अब इन पेपरलीक गिरोहों से जुड़ी संपत्तियों, वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध आर्थिक लेनदेन (Money Trail) की गहराई से जांच करेंगी ताकि धांधली के पीछे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। केंद्र सरकार की इस सख्त पहल से पेपरलीक माफियाओं और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

Facebook


