CG High Court Civil Judge Result : सिविल जज परीक्षा में अभ्यर्थी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की ये याचिका,पुरानी चयन सूची रहेगी बरकरार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर ने सिविल जज परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा नियमों में री-इवैल्यूएशन का प्रावधान नहीं है। इसके साथ ही 11 जनवरी 2024 को जारी मूल चयन सूची बरकरार रहेगी।
CG High Court Civil Judge Result : Image Source : FIILE
- हाईकोर्ट ने सिविल जज परीक्षा 2022 में पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज कर दी।
- अदालत ने कहा कि परीक्षा नियमों में री-इवैल्यूएशन का प्रावधान नहीं है।
- 11 जनवरी 2024 को जारी मूल चयन सूची बरकरार रहेगी।
बिलासपुर : CG High Court Civil Judge Result : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर ने सिविल जज परीक्षा 2022 के मामले में पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि परीक्षा नियमों में पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए किसी अभ्यर्थी के व्यक्तिगत आग्रह पर उत्तर पुस्तिकाओं का री-इवैल्यूएशन नहीं किया जा सकता।
क्या है पूरा मामला ?
यह याचिका एक दिव्यांग अभ्यर्थी द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई थी, जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ परीक्षा की चयन सूची को रद्द करने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नियमों का हवाला देते हुए चयन सूची को रद्द करने की मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया।
मूल चयन सूची पूरी तरह से बरकरार रहेगी
अदालत के इस फैसले के बाद 11 जनवरी 2024 को जारी की गई सिविल जज परीक्षा की मूल चयन सूची पूरी तरह से बरकरार रहेगी। याचिका खारिज होने के साथ ही सिविल जज भर्ती प्रक्रिया 2022 की 11 जनवरी 2024 को घोषित चयन सूची पर लगी संशय की स्थिति अब समाप्त हो गई है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

Facebook


