Earthquake In Colombia: भूकंप के झटकों से कांपी इस देश की धरती, इतने लोगों की हुई मौत, रिक्टर स्केल पर मापी गई 7.4 तीव्रता

Earthquake In Colombia: लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को भूकंप ने तबाही मचा दी। भूकंप की वजह से लगभग 20 लोगों की मौत हो गई।

Earthquake In Colombia: भूकंप के झटकों से कांपी इस देश की धरती, इतने लोगों की हुई मौत, रिक्टर स्केल पर मापी गई 7.4 तीव्रता

Earthquake In Colombia/Image Credit: AI

Modified Date: August 10, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: August 10, 2026 9:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को भूकंप ने तबाही मचा दी।
  • भूकंप की वजह से लगभग 20 लोगों की मौत हो गई।
  • भूकंप के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Earthquake In Colombia: नई दिल्ली: लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को भूकंप ने तबाही मचा दी। 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप की वजह से लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के तेज झटकों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि, राजधानी बोगोटा के अलावा पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर तक इसके झटके महसूस किए गए।

7.4 तीव्रता का था भूकंप

कोलंबिया के नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट यानी UNGRD ने इस भूकंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप का केंद्र बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन जोस डेल पालमार के पास बताया गया है। भूकंप की तीव्रता 6.6 मैग्निट्यूड दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन के करीब 79 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

फ़िलहाल प्रशासन की और से भूकंप प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया था है। (Earthquake In Colombia) शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कुछ जगहों पर लोगों के घायल होने की भी खबर है। चोको की गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा कुरी ने बताया कि भूकंप के कारण कई लोग घायल हुए हैं। प्रांतीय राजधानी क्विबदो में भी कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Earthquake In Colombia: गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा कुरी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए आने वाले समय में और झटके महसूस किए जाने की आशंका जताई है। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित इलाकों में इमारतों और अन्य ढांचों को हुए नुकसान की जांच की जा रही है। अधिकारियों की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित आफ्टरशॉक की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाना है।

राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पड़ोसी देशों तक झटके महसूस किए जाने से इस भूकंप की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान और घायलों से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.