7th Pay Commission : होली से प​हले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 50 फीसदी एरियर के भुगतान का आदेश जारी

7th Pay Commission : होली से प​हले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 50 फीसदी एरियर के भुगतान का आदेश जारी

7th Pay Commission : होली से प​हले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 50 फीसदी एरियर के भुगतान का आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 12, 2021 6:18 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को शिवराज सरकार ने होली से पहले तोहफा दिया है। सरकार ने सातवें वेतनमान के 50 फीसदी एरियर के भुगतान का आदेश जारी किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक स्टाफ को 50 फीसदी एरियर का लाभ मिलेगा।

Read More News: धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

नगरीय निकाय चुनाव के पहले उच्च शिक्षा विभाग ने सातवें वेतनमान के 50 फीसदी एरियर भुगतान के आदेश दिए है। उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक स्टाफ को यूजीसी के सातवें वेतनमान का एरियर देने का आदेश जारी हुआ है।

Read More News:  Road Seafty World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी

आदेश के मुताबिक़ 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2018 के बीच की अवधि में सातवे वेतनमान का 50 फीसदी एरियर दिया जाएगा। यूजीसी जीपीएफ कैटेगरी के कर्मचारियों की राशि उनके जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी। प्रदेश के कॉलेजों में पदस्थ प्रोफेसर्स और शैक्षणिक स्टाफ लम्बे समय से सातवें वेतनमान के एरियर की मांग कर रहे थे।

Read More News: हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे


लेखक के बारे में