दूसरे चरण में 8 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस, तीन लोकसभा सीट में 36 उम्मीदवार

दूसरे चरण में 8 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस, तीन लोकसभा सीट में 36 उम्मीदवार

दूसरे चरण में 8 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस, तीन लोकसभा सीट में 36 उम्मीदवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 30, 2019 1:24 am IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में तीन लोकसभा क्षेत्रों में 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। शुक्रवार को दूसरे चरण के लिए नाम वापसी के बाद कुल 36 उम्मीदवार बचे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दूसरे चरण की तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 44 प्रत्याशी पात्र पाए गए थे। वहीं नाम वापसी के बाद सभी 36 उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह प्रदान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:EC का PM मोदी को क्लीनचीट, कहा- ‘मिशन शक्ति’ का ‘राष्ट्र के नाम संदेश’ आदर्श आचार संहिता 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने के अनुसार लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजनांदगांव में 5 उम्मीदवार की नाम वापसी के बाद 14 उम्मीदवार बचे। इसी प्रकार महासमुंद में एक प्रत्याशी की नाम वापसी के बाद 13 उम्मीदवार बचे। और कांकेर में दो उम्मीदवार की नाम वापसी के बाद कुल 9 प्रत्याशी बचे हैं।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची, दो राज्यों के तीन प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

बता दें कि, दूसरे चरण के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 10 उम्मीदवार के नामांकन पत्रों को अमान्य पाया गया। पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच में सात अभ्यर्थियों को विधिमान्य पाया गया था। जिनमें से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। बता दें कि प्रदेश में पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा वहीं दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा।


लेखक के बारे में