एक ही परिवार के 3 बच्चे सहित 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मरकज में शामिल हुए थे परिवार के दो लोग, एक की मौत

एक ही परिवार के 3 बच्चे सहित 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मरकज में शामिल हुए थे परिवार के दो लोग, एक की मौत

एक ही परिवार के 3 बच्चे सहित 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मरकज में शामिल हुए थे परिवार के दो लोग, एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 7, 2020 6:36 pm IST

खरगोन: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश के खरगोन से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि खरगोन में एक ही परिवार के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाई गए हैं, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। जबकि इसी परिवार एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट आने के पूर्व ही 4 अप्रैल को मौत हो चुकी है।

Read More: ऑनलाइन मिलेगी सब्जी और किराना, कप्लीट लॉक डाउन के दौरान बंद रहेंगी सभी दुकानें

उल्लेखनीय है कि इसी परिवार के दो सदस्य साउथ अफ्रीका के डरबन से होते हुए कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली मरकज से खरगोन लौटे थे, जिनमें से एक व्यक्ति की तीन दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके बाद इस व्यक्ति को इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया जा गया है। अब खरगोन जिले में कोरोना से पीड़ित कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। इनमें से 2 मरीजों की पूर्व में मौत हो चुकी है।

Read More: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हुए हमले पर बौखलाए सिंधिया, कहा- ऐसा करने वाले इंसान नहीं हैवान

सीएचएमओ डॉ रजनी डाबर ने 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये सभी 8 पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार के सदस्य है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल है। इसमें से एक बुजुर्ग महिला की तबियत खराब होने के बाद पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बाकि सभी सदस्य स्वस्थ्य है। इसी परिवार के दो सदस्य साउथ अफ्रीका से होते हुए दिल्ली मरकज से खरगोन लौटे थे। इनमें से एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जहाँ से 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: कोरोना वायरस, घर में बोर हो रहीं मारिया शारापोवा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया अपना नंबर.. फैंस की लग गई लाइन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"