मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश, ‘मैं वोट दूंगा’ आप भी दीजिए
मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश, 'मैं वोट दूंगा' आप भी दीजिए
रायगढ़। लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है। ऐसे में रायगढ़ की महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर यशवंत कुमार ने ‘मैं वोट दूंगा’ लिखकर सभी नागरिकों से मतदान करने के लिए अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ चंदन संजय त्रिपाठी ने भी सभी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया ने 3- 2 से जीती वनडे सीरीज, 10 साल बाद किया कारनामा
स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों ने नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खूबसूरत पेटिंग बनाए। वहीं महिलाओं ने भी मतदान जागरूकता के लिए मांडना कला के तहत दीवार पर मोहक चित्र बनाएं। इस मौके पर नागरिकों को EVM एवं व्हीव्हीपीएटी मशीन की भी जानकारी दी गई। वहीं मतदाता जागरूकता के लिए गुब्बारा शूटिंग का भी आयोजन किया गया।
पेटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर ने सम्मानित किया। इसके उन्होंने लोगों को मतदान को लेकर जागरूकता का संदेश दिए एवं मतदान देश एवं समाज के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसकी खूबियों से लोगों को रूबरू कराया। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। युवा वर्ग जो मतदान में पहली बार हिस्सा लेगें, ऐसे युवा वर्ग काफी उत्साहित हैं।

Facebook


