महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को लेकर कल सुबह भोपाल पहुंचेगी श्रमिक एक्सप्रेस, देर रात नासिक से रवाना

महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को लेकर कल सुबह भोपाल पहुंचेगी श्रमिक एक्सप्रेस, देर रात नासिक से रवाना

महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को लेकर कल सुबह भोपाल पहुंचेगी श्रमिक एक्सप्रेस, देर रात नासिक से रवाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 1, 2020 5:28 pm IST

भोपाल: गृह मंत्रालय से मजदूरों की वापसी को हरी झंडी मिलने और मजदूरों के लिए स्पेशन ट्रेन चलाने की अनुमति मिलने के बाद मजदूरों की वापसी की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के श्रमिकों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस भोपाल के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि कल सुबह यह ट्रेन भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन से मजदूरों को बसों के माध्यम से उनके घर भेजा जाएगा।

Read Mored: सीएम शिवराज ने किया 2990 करोड़ फसल बीमा राशि का भुगतान, 15 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

बता दें कि गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। बता दें कि गुरुवार को ही बिहार, तेलंगाना और पंजाब ने केंद्र सरकार से फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलवाने की मांग की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य और रेलवे बोर्ड मिलकर इसके लिए जरूरी इंतजाम करेंगे।

Read More: कमाल का यॉर्कर, गेंद फेंककर तोड़ दिया नारियल, ‘यॉर्कर मशीन’ कह रहे लोग.. वीडियो वायरल

मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रवासी मजदूरों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दी जाती है। रेल मंत्रालय राज्यों से संपर्क करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा और टिकटों की बिक्री के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Read More: लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, आज से इतना सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए नई कीमत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"