Rahul Gandhi Press Conference: ‘दिल्ली में छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन’.. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कहा- पीएम मोदी शाह के पद से हटाएं
'दिल्ली में छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन'.. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, Rahul Gandhi Press Conference Latest Update
Rahul Gandhi Defamation Case/Image Credit: Rahul Gandhi X Handle
नई दिल्लीः Rahul Gandhi Press Conference लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। बिल पर मंगलवार को 9 घंटे चर्चा हुई। बुधवार को विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी बिल पर 50 मिनट बोले। विपक्ष के हंगामे के बीच बिल पास हुआ। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। मैनें घायल छात्रों को लेकर AIIMS का सर्टिफिकेट देखा है। मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया। बार-बार सदन में टोका गया। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और गोली चलाने के लिए देश के के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों को लाठियों में कील लगाकर मारा गया। महिलाओं को भी मारा गया। इनमें से कई लोग बिना पुलिस की वर्दी के थे। राहुल ने दावा किया कि शायद ये आरएसएस या बीजेपी के लोग थे।
छात्रों के साथ हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार
कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ जो कार्रवाई हुई है, इसके लिए सीधे तौर पर अमित शाह जिम्मेदार हैं। इनको हटाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने दावा किया कि अमित शाह के ही कहने पर दिल्ली पुलिस ने लाठी चार्ज और छात्रों पर पैलेट गन चलाई हैं। राहुल गांधी ने कहा दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और RAF तीनों ही गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था, पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

Facebook


