Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking: आईसीसी के इस रैंकिंग में सूर्यवंशी की रॉकेट वाली रफ़्तार.. सीधे आये 230 स्थान ऊपर, जानें फिलहाल किस पायदान पर
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार टी20 सीरीज के बाद आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 230 स्थानों की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंक हासिल की है।
Vaibhav Suryavanshi ICC T20I batting rankings || Image- ESPN Cricket File
- वैभव सूर्यवंशी ने टी20 रैंकिंग में 230 स्थानों की छलांग लगाई।
- ईशान किशन 910 रेटिंग अंकों संग नंबर-1 बने रहे।
- शुभमन गिल फिर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर।
नई दिल्ली: भारत के उभरते सितारे और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत का इनाम आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग के रूप में पाया है। (Vaibhav Suryavanshi ICC T20I batting rankings) महज 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 230 स्थानों की छलांग लगाते हुए करियर के सर्वश्रेष्ठ 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत की 3-0 से जीत में वैभव सूर्यवंशी ने 151 रन बनाए। उन्होंने 50.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का ख़िताब भी अपने नाम किया। ताजा रैंकिंग में उनके 536 रेटिंग अंक हैं।
ईशान किशन नंबर-1, बनाया नया रिकॉर्ड
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 910 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 81 रन की पारी के बाद उन्होंने करियर के सर्वश्रेष्ठ 916 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा बल्लेबाजी रेटिंग स्कोर है।
आईसीसी के अनुसार, टी20 बल्लेबाजी में सर्वाधिक रेटिंग का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा (931 अंक) के नाम है। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के डेविड मलान (919 अंक) और तीसरे स्थान पर ईशान किशन (916 अंक) हैं। (Vaibhav Suryavanshi ICC T20I batting rankings) ईशान की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भारत के सूर्यकुमार यादव (912) और विराट कोहली (909) से भी अधिक है।
तिलक, श्रेयस और बिश्नोई को भी फायदा
ताजा रैंकिंग में तिलक वर्मा दो स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर सात स्थान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजों की रैंकिंग में रवि बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद 31 स्थान की छलांग लगाते हुए 41वां स्थान हासिल किया।
वनडे और टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। मिचेल हालिया वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं खेले थे, जिसके चलते गिल शीर्ष पर लौट आए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वहीं टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में 21 स्थान की छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल किया और ऑलराउंडरों की सूची में आठ स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए। (Vaibhav Suryavanshi ICC T20I batting rankings) उनके साथी जेडन सील्स पांच स्थान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 17वें और बाबर आजम टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए।
From No. 278 to No. 48! 🚀🌟
A staggering rise of 230 places in the ICC T20I batting rankings. What can’t this teenage sensation do? 👏🇮🇳#VaibhavSooryavanshi #TeamIndia #Sportskeeda pic.twitter.com/0pvrKv7PjA
— Sportskeeda (@Sportskeeda) July 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले

Facebook


