जीपी सिंह के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति, 2 किलो सोना और 16 लाख रुपए बरामद, तीसरे दिन जारी है ACB, EOW की कार्रवाई

जीपी सिंह के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति, 2 किलो सोना और 16 लाख रुपए बरामद, तीसरे दिन जारी है ACB, EOW की कार्रवाई

जीपी सिंह के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति, 2 किलो सोना और 16 लाख रुपए बरामद, तीसरे दिन जारी है ACB, EOW की कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: July 3, 2021 4:46 pm IST

रायपुर: एडीजी जीपी सिंह के अलग अलग ठिकानों पर एसीबी के छापे में 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा 2 किलो सोना मिला है। साथ ही छापेमारी में 16 लाख रुपया नगद बरामद हुआ है। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। जिसकी जांच अभी की जा रही है।

Read More: बालोद, बेमेतरा और गरियाबंद जिले में आज नहीं मिला एक भी नया कोरोना मरीज, 03 संक्रमितों की मौत

एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने जीपी सिंह से संबंधित लोगों के यहां भी छापेमारी की गई। जिसमें अलग अलग बैंक खाते, बीमा कंपनी के दस्तावेज, बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेनदेने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड में भी बड़ी मात्रा में निवेश की जानकारी मिली है।

Read More: टीकाकरण का बना रिकॉर्ड, एक ही दिन में लाख से ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

परिवार के सदस्यों के नाम हाईवा, जेसीबी और कंक्रीट मिक्सचर मशीन भी मिली है। इसके अलावा जमीन में भी बड़ी मात्रा में निवेश के कागजात मिले हैं। जिसमें जीपी सिंह के साथ ही उनकी पत्नी , मां और पिताजी के नाम पर भी कई जमीन और घर की जानकारी मिली है। अभी भी संपत्तियों की जांच की जा रही है। ऐसे में आगे ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

GP Singh by ishare digital on Scribd


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"