जीवाजी यूनिवर्सिटी में घोटाले और अनियमितताओं का आरोप, ABVP ने किया घेराव, उग्र आंदोलन की चेतावनी
जीवाजी यूनिवर्सिटी में घोटाले और अनियमितताओं का आरोप, ABVP ने किया घेराव, उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्वालियर। ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में घोटाले और अनियमितताओं का दौर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण यूनिवर्सिटी से संबधित कॉलेज के छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। वहीं छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी मैदान में कूद पड़ा है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ABVP के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर कुलपति संगीता शुक्ला के खिलाफ उनके ही सामने मुर्दाबाद के नारे लगाए।
दरअसल ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों के रिजल्ट रुके हुए हैं, मार्कशीट नहीं मिल रही हैं, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर ABVP ने मंगलवार को जीवाजी यूनिवर्सिटी का घेराव कर दिया। आनन-फानन में कुलपति ने भारी पुलिस फोर्स भी यूनिवर्सिटी में तैनात करवा दी। लेकिन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इसके बाद भी यूनिवर्सिटी के स्कैम और अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : मोदी की ‘शपथ’, भारत की धरती पर नहीं पड़ेंगे ना-पाक कदम, पाकिस्तान ने शर्मिंदगी छिपाने तलाशा बहाना
छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में मार्कशीट प्रिंट करने के नाम पर पिछली कंपनी को 80 लाख रूपए का ठेका दिया गया था। लेकिन उसे ब्लैक लिस्टेड करके दूसरी कंपनी को वही काम 4 करोड़ रूपए में दे दिया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि यूनिवर्सिटी में लगातार भ्रष्ट्राचार की कुलपति की निगरानी में हो रहा है। ABVP ने कुलपति संगीता शुक्ला को अल्टीमेटम दिया है कि अगर संबधित एजेंसी को यूनिवर्सिटी से बाहर का रास्ता नही दिखाया गया तो वह उग्र आंदोलन करेगा।

Facebook


