खबर का असर! दीपिका पादुकोण के फोटो लगे फर्जी जॉबकार्ड मामले में हुई कार्रवाई, सचिव निलंबित, रोजगार सहायक बर्खास्त

खबर का असर! दीपिका पादुकोण के फोटो लगे फर्जी जॉबकार्ड मामले में हुई कार्रवाई, सचिव निलंबित, रोजगार सहायक बर्खास्त

खबर का असर! दीपिका पादुकोण के फोटो लगे फर्जी जॉबकार्ड मामले में हुई कार्रवाई, सचिव निलंबित, रोजगार सहायक बर्खास्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 16, 2020 6:06 pm IST

खरगोन: जिले में एक बार IBC24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। खरगोन जिले के झिरन्या जनपद पंचायत कीआदिवासी ग्राम पंचायत पिपरखेड़ में फर्जी जाबकार्डो पर फिल्मी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित अन्य फिल्मी एक्ट्रेस की फोटो लगाने की खबर प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद जिला प्रशासन सहित जिला पंचायत हरकत में आया। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को निलंबित और रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है।

Read More: बस्तर दशहरा: आज निभाई गई ‘काछनगादी’ की रस्म, राज परिवार के सदस्य ने देवी से मांगी दशहरा मनाने की अनुमति

मामला सामने आने के बाद खरगोन जिला पंचायत सीईओ गौरव बेनल द्वारा जिला पंचायत में पदस्थ मनरेगा के परियोजना अधिकारी श्याम रघुवंशी, आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री मयंक तिवारी सहित झिरन्या के जनपद सीईओ के रूप में एक जांच दल बनाकर ग्राम पंचायत पिपरखेड़ भेजा गया। जहां जांच दल द्वारा ग्रामीणों के बयान लेते हुए मनरेगा के जाबकार्डो पर फिल्मी हीरोइन दीपिका पादुकोण सहित अन्य फिल्मी हीरोइन की फोटो लगा हुआ सही पाया गया।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: राजधानी में हुक्काबार बन रहे नशे की नर्सरी, हुक्काबार संचालकों से जुड़े हैं ड्रग नैक्सेस के सभी आरोपियों के तार

प्रारम्भिक जांच में ही गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत पिपरखेड़ के सचिव मौजीलाल सोनाने को किया निलंबित और संविदा में पदस्थ रोजगार सहायक रुमसिंह जमरे को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए है। अब जांच दल द्वारा राशि के आहरण सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है, ताकि अन्य मामले भी उजागर हो सके।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, आज 2472 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"