Dhamtari Suicide News: एक दिन में इतने युवकों ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ के इस जिले में मातम का माहौल,, जांच में जुटी पुलिस
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले में एक दिन के भीतर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Dhamtari Suicide News/Image Credit: AI
- धमतरी जिले में एक ही दिन में तीन युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
- जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में युवकों ने की आत्महत्या।
- पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Dhamtari Suicide News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद चिंताजनक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। महज एक दिन के भीतर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बन रही हैं कि युवा जिंदगी से हार मान रहे हैं। फिलहाल तीनों मामलों में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं।
इन दो जगहों में युवकों ने की आत्महत्या
धमतरी जिले में सोमवार का दिन तीन परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या की तीन घटनाएं सामने आईं, जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। पहली घटना धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मकेश्वर वार्ड की है, जहां संजू साहू नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (Dhamtari Suicide News) वहीं दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव में सामने आई यहां गोपाल यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों और ग्रामीणों के बीच घटना के बाद मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Dhamtari Suicide News: तीसरी और सबसे रहस्यमयी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र में ही संबलपुर ओवरब्रिज के पास सामने आई। यहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। एक ही दिन में तीन युवकों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर युवाओं के भीतर ऐसा कौन सा दबाव है जो उन्हें यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर रहा है? पारिवारिक तनाव, आर्थिक परेशानियां, मानसिक अवसाद या फिर सामाजिक दबाव… कारण चाहे जो भी हों, लेकिन लगातार बढ़ते ऐसे मामले समाज के लिए खतरे की घंटी हैं।
विशेषज्ञों ने बताई ये बड़ी वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक तनाव के संकेतों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग अपनी परेशानियों को छिपाकर अकेले संघर्ष करते रहते हैं और जब हालात असहनीय हो जाते हैं तो ऐसा दुखद कदम उठा लेते हैं। धमतरी में एक ही दिन तीन युवकों की आत्महत्या की घटनाएं सिर्फ पुलिस जांच का विषय नहीं हैं, बल्कि यह पूरे समाज के लिए आत्ममंथन का मौका भी है। (Dhamtari Suicide News) जरूरत है कि परिवार, दोस्त और समाज मिलकर ऐसे लोगों की समय रहते मदद करें जो किसी मानसिक या भावनात्मक संकट से गुजर रहे हों। फिलहाल पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है लेकिन एक दिन में तीन युवकों की मौत ने धमतरी जिले को झकझोर कर रख दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Loni Zakir Murder Case Revealed: नाबालिग बेटी पर थी लिव-इन बॉयफ्रेंड की नजर.. गलत तरीके से करता था टच, अब बहन के साथ मिलकर रची गहरी साजिश, पढ़ें ये क्राइम स्टोरी
- NHAI Toll Plaza Rules: टोल पर विवाद करने और बैरियर तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, NHAI करेगा ये कार्रवाई, जानकर चौंक जाएंगे आप
- Bageshwar School Closed News: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया बड़ा फैसला, आदेश के उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई

Facebook


