बेरहम मां.. पति से विवाद के बाद मासूम बच्चों से की बर्बरता.. वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बेरहम मां.. पति से विवाद के बाद मासूम बच्चों से की बर्बरता.. वीडियो देख दहल जाएगा दिल
सागर। एक मां का अपने बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला अपने दो बच्चों को बर्बरता पूर्वक पिटाई कर रही है। जानकारी के अनुसार यह मामला सागर जिले के बीना के बम्होरी कला गांव का बताया जा रहा है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
Read More News: कोरोना वैक्सीन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- Co-Vaccine ने भेजें
जबकि महिला यह नहीं चाहती कि पति अपने पिता और भाई की मदद करें, लेकिन पति के नहीं मानने पर वह उसके सामने ही अपने बच्चों को बेरहमी से पीट रही है। बीना थाना क्षेत्र के बम्होरी कला गांव में रहने वाले मोहन कुशवाहा ने अपनी पत्नी के इस कृत्य का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत की।
Read More News: बिजली बिल का ऑनलाइन भूगतान करने पर मिलेगी 20 रुपए तक की छूट, एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे कैश काउंटर
इस मामले में सागर के एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि मोहन कुशवाहा की शिकायत पर बीना थाने का पुलिस अमला बम्होरी गांव पहुंचा और महिला से पूछताछ की। साथ ही दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। बच्चे पूणतः स्वस्थ है और महिला ने अपनी गलती मानते हुए पति से समझौता कर लिया है।
Read More News: बसंती ने हेलीकॉप्टर खरीदने राष्ट्रपति से मांगा लोन, लिखा रामनाथ कोविंद को पत्र, जानिए कौन है ये महिला

Facebook


