बेरहम मां.. पति से विवाद के बाद मासूम बच्चों से की बर्बरता.. वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Ads

बेरहम मां.. पति से विवाद के बाद मासूम बच्चों से की बर्बरता.. वीडियो देख दहल जाएगा दिल

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

सागर। एक मां का अपने बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला अपने दो बच्चों को बर्बरता पूर्वक पिटाई कर रही है। जानकारी के अनुसार यह मामला सागर जिले के बीना के बम्होरी कला गांव का बताया जा रहा है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

Read More News: कोरोना वैक्सीन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- Co-Vaccine ने भेजें

 
वायरल वीडियो की जानकारी ली गयी तो जो कहानी सामने आई वह हैरान कर देने वाला है। पता चला कि महिला अपने पति से नाराज होने के बाद बच्चों की पिटाई कर गुस्सा निकाल रही है। महिला की नाराजगी का कारण यह है कि पति, जेल में बंद पिता और भाई की जमानत कराना चाहता है।
 

जबकि महिला यह नहीं चाहती कि पति अपने पिता और भाई की मदद करें, लेकिन पति के नहीं मानने पर वह उसके सामने ही अपने बच्चों को बेरहमी से पीट रही है। बीना थाना क्षेत्र के बम्होरी कला गांव में रहने वाले मोहन कुशवाहा ने अपनी पत्नी के इस कृत्य का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत की।

Read More News: बिजली बिल का ऑनलाइन भूगतान करने पर मिलेगी 20 रुपए तक की छूट, एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे कैश काउंटर

इस मामले में सागर के एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि मोहन कुशवाहा की शिकायत पर बीना थाने का पुलिस अमला बम्होरी गांव पहुंचा और महिला से पूछताछ की। साथ ही दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। बच्चे पूणतः स्वस्थ है और महिला ने अपनी गलती मानते हुए पति से समझौता कर लिया है।

Read More News: बसंती ने हेलीकॉप्टर खरीदने राष्ट्रपति से मांगा लोन, लिखा रामनाथ कोविंद को पत्र, जानिए कौन है ये महिला