Minister Rakesh Shukla Viral Video: ‘लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे…’ नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल

Ads

Minister Rakesh Shukla Viral Video: 'लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे...' नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल

  • Reported By: Arun Mishra

    ,
  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 01:06 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 01:07 PM IST

Minister Rakesh Shukla Viral Video: 'लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे...' नेताजी के मंच से वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस पूछ रही सवाल / I mage: IBC24 Original

HIGHLIGHTS
  • कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • व्यक्ति कथित तौर पर "लट्ठ से वोट डलवाने" जैसी बात कहते हुए सुनाई देता है
  • कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, जबकि भाजपा ने कार्यकर्ता का व्यक्तिगत बयान बताया

दतिया: Minister Rakesh Shukla Viral Video विधानसभा उपचुनाव का ऐलान होते ही दतिया में सियासी पारा गरमाया हुआ है। जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन इस बीच नेताओं के विवादित बयानों को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लठ से मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे कहने वाले शख्स की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं। अब होना क्या था वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया और अब विपक्ष भाजपा नेताओं को आड़े हाथों ले रही है।

कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का वीडियो वायरल

Minister Rakesh Shukla Viral Video मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो बड़ौनी क्षेत्र का है, जहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला जनसंपर्क कर रहे थे। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर मंत्री के सामने यह कहते हुए सुनाई देता है कि हम लट्ठ से वोट डलवाएंगे, मारपीट करेंगे और पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे। इसके बाद वीडियो में मंत्री राकेश शुक्ला कार्यकर्ता को डांटने के बजाए उसकी पीठ थपथपाते हुए नजर आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है।

चुनावी मुद्दा बनाने के फिराक में कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस अब इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की फिराक में है। भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया। बरैया ने कहा कि डर, दबाव और हिंसा की भाषा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और जनता इसका जवाब मतदान के जरिए देगी।

अपने उम्मीदवार के बचाव में उतरी भाजपा

दूसरी ओर वायरल वीडियो को लेकर भाजपा बचाव की मुद्रा में है। भाजपा के विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा है कि बरैया फालतू बयान बाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ता अति उत्साहित होकर इस प्रकार की बातें कर देते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधानिक रूप से हाथ जोड़कर मतदान की अपील करती है। उन्होंने कांग्रेस को अलोकतांत्रिक पार्टी बताया।

इन्हें भी पढ़ें:-

वायरल वीडियो किससे जुड़ा है?

यह वीडियो मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के जनसंपर्क कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है?

वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर "लट्ठ से वोट डलवाने" और "मारपीट" जैसी बातें करता सुनाई देता है।

क्या वीडियो की आधिकारिक पुष्टि हुई है?

नहीं। वायरल वीडियो की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए हैं?

कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया है।

भाजपा की क्या प्रतिक्रिया है?

भाजपा का कहना है कि कार्यकर्ता का बयान व्यक्तिगत हो सकता है और पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मतदान की अपील करती है।