लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को रायपुर लौटेंगे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, 12 जून को कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को रायपुर लौटेंगे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, 12 जून को कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को रायपुर लौटेंगे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, 12 जून को कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 10, 2019 5:51 pm IST

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रदेश के कृषिमंत्री रविंद्र चौबे मंगलवार को रायपुर लौटेंगे। बताया जा रहा है कि चौबे अब पुरी तरह स्वास्थ्य हैं और वे मंगलवार को शाम 7.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। खबर यह भी है कि 12 जून को होने वाली भूपेश कै​बिनेट की बैठक में चौबे शामिल होंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे लगभग 1 महीने तक लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद वे दिल्ली के एक अस्पताल में भी अपना इलाज करवा रहे थे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने नौकरी लगाने के नाम पर लगाया 46 लाख का चूना, रसूख की धौस दिखाकर दी धमकी

गौरतलब है कि मंत्री रविंद्र चौबे लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रायबरेली और अमेठी आए हुए थे। यहां अचानक उन्हें हार्ट अटैक आने कि वजह से पहले लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद स्थिति थोड़ी सुधरने के बाद उन्हें पीजीआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। 22 मई को पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद चौबे को पीजीआई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जिसके बाद से वे दिल्ली में आराम कर रहे थे।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/BHU_hYHTHTU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"