शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, फिर 6 लोगों ने मिलकर युवक को उतार दिया मौत के घाट, जंगल में फेंकी लाश

शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, फिर 6 लोगों ने मिलकर युवक को उतार दिया मौत के घाट, जंगल में फेंकी लाश

शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, फिर 6 लोगों ने मिलकर युवक को उतार दिया मौत के घाट, जंगल में फेंकी लाश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: May 29, 2021 3:17 pm IST

कबीरधाम: जिले के चिल्फी थाना पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी मिली है, हत्या के आरोप में नक्सल प्रभावित गांव आमा पानी के छह लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Read More: SBI ने बदले कैश निकालने के नियम, अब 24 घंटे में निकाल पाएंगे इतनी रकम, देखें और क्या बदला

कड़ाई से पूछताछ व पुलिस के द्वारा सभी संदेही से अलग-अलग लंबी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आमपानी गांव में ग्रामीण हीरा बैगा के घर पुत्र होने पर छठी कार्यकम के दिन मृतक लतेलु राम से शराब पीने की मामूली विवाद पर बेरहमी से एक राय होकर डंडे व खेत जोतने के हल से पीट-पीटकर बेहोश करते तक मारे जिसके बाद कार्यक्रम में बैठने के लिए लाए ग्रीन नेट में लपेटकर साइकिल में रस्सी से कैरियर में बांधकर जंगल में दुर्गम इलाके में ले जाकर फिर से गला घोंट कर नाले में फेक दिया।

Read More: ब्लैक फंगस के मरीज एंडोस्कोपी के जरिए हो रहे ठीक, 49 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज, नहीं पड़ी एम्फोसिटीरिन- बी इंजेक्शन की जरूरत

दरअसल 25 मई को ग्राम आम पानी के जंगल में नर कंकाल मिला था, शव के आसपास सायकल व जूता बरामद हुआ था। शव पूरी तरह से कंकाल हो जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। बताया गया कि मृतक सायकल व जूता की जांच करने पर मृतक बोडला थाना के ग्राम खरिया निवासी लतेलु बांधे के रूप में शिनाख्त की गई। जांच के दौरान ही पता चला कि लतेलु सायकल से गांव गांव घूम कर बांस से बने सामान जैसे पर्रा, सूपा खरीदकर शहर में बेचता था।

Read More: 8 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, शादी के लिए गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए क्या है ताजा भाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"