Abhijeet Dipke New Video: जंतर-मंतर में प्रदर्शन के बीच बिगड़ी अभिजीत दीपके की तबियत, इस चीज से परेशान है CJP अध्यक्ष, वीडियो जारी कर कही ये बात
Abhijeet Dipke New Video: CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया कि, वे उन्हें टाइफाइड हो गया है।
Abhijeet Dipke New Video/Image Credit: X Handle
- अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है।
- अभिजीत दीपक ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।
- दीपके ने अपने प्रशंसकों से चिंता न करने की अपील की है।
Abhijeet Dipke New Video: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ युवाओं का गुस्सा साफ़ देखा जा रहा हैं। सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं अब अभिजीत दीपके को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है।
अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड
वीडियो संदेश जारी करते हुए अभिजीत दीपक ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद कराई गई ब्लड जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई। (Abhijeet Dipke New Video) फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। दीपके ने अपने प्रशंसकों से चिंता न करने की अपील की है। वीडियो में उन्होंने देशभर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आभार जताया।
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों मिल रही प्राथमिकता?
Abhijeet Dipke New Video: अभिजीत दीपके ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम जिस तरह से शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, अगर ऐसे ही आंदोलन चलता रहा तो जल्द से जल्द धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा। वहीं बीते दिनों पीएम मोदी ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो संदेश जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने समेत कई बड़े फैसले लेने की बात कही। जिस पर दीपके ने ट्वीट कर PM से सवाल किया कि वे छात्रों और युवाओं के बजाय धर्मेंद्र प्रधान को प्राथमिकता क्यों दे रहे हैं?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Maharashtra TET Paper Leak: आखिरकार गिरफ्तार हो गया TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, पुलिस ने बिहार से दबोचा, लगातार चल रहा था फरार
- Akanksha Puri on CJP Protest: प्रोटेस्ट में जानें के लिए एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को मिल रही मोटी रकम. इस एक्ट्रेस के दावे से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
- CG Sahayak Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के पद पर निकली 2000 से अधिक पदों पर भर्ती, कल से शुरू हो चुका है आवेदन, इन अभ्यर्थियों को मिलेगी विशेष छूट

Facebook


