Rahul Gandhi Press Conference Live: नीट पेपर लीक मामले में समेत इन मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे राहुल गांधी, यहां देखें लाइव

Rahul Gandhi Press Conference Live: नीट पेपर लीक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Rahul Gandhi Press Conference Live: नीट पेपर लीक मामले में समेत इन मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे राहुल गांधी, यहां देखें लाइव

Rahul Gandhi Press Conference Live/Image Credit: Rahul Gandhi X Handle

Modified Date: July 25, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: July 25, 2026 11:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • नीट पेपर लीक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
  • राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और ये पूरी तरह गैर-समझौतावादी हैं।
  • राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं।

Rahul Gandhi Press Conference Live: नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि, उन्हें जानकारी मिल रही है कि सरकार के भीतर धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय में भेजने पर चर्चा हो रही है, लेकिन यह छात्रों को स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग साफ है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए।

छात्रों की तीन मांगे हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और ये पूरी तरह गैर-समझौतावादी हैं। उन्होंने कहा कि पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है। (Rahul Gandhi Press Conference Live) राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और अक्षमता के प्रतीक बन गए हैं और छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं।

राहुल गांधी ने बताई मांग

Rahul Gandhi Press Conference Live: राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और ये ऐसी मांगें हैं, जिन पर बातचीत या समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने कहा कि छात्रों का साफ मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्ट, अयोग्य और अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की पहली मांग यही है कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए।

  1. प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित बर्बरता और बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.