Rahul Gandhi on PM Modi: ‘मेट्रो बंद करो, इंटरनेट बंद करो’, NEET पेपर लीक विवाद के बीच एक बार फिर पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- ‘बस एक चीज बंद नहीं कर पाए’
Rahul Gandhi on PM Modi: 'मेट्रो बंद करो, इंटरनेट बंद करो', NEET पेपर लीक विवाद के बीच एक बार फिर पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'बस एक चीज बंद नहीं कर पाए'
Rahul Gandhi on PM Modi | Photo Credit: AI
- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
- छात्रों पर इस्तेमाल का लगाया आरोप
- मेट्रो, दुकानें और इंटरनेट बंद करने पर सवाल
नई दिल्ली: Rahul Gandhi on PM Modi देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। हांलांकि परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। गांधी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक नहीं रोक पाए।
Rahul Gandhi on PM Modi राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा है कि ‘‘मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। इंटरनेट बंद करो। खाना बंद करो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी, प्रश्नपत्र लीक।’’
मेट्रो बंद करो।
रास्ते बंद करो।
दुकानें बंद करो।
Internet बंद करो।
खाना बंद करो।अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।
बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी – पेपर लीक।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
राहुल ने उठाया पैलेट गन का मुद्दा
इससे पहले शुक्रवार को भी पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि ‘जब यह युवा हाथों में हिंदुस्तान का तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, तब इसे पैलेट गन से मारा गया। सरकार कहती है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई सबके सामने है।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhatagarh Two Students Swept Away: छातागढ़ में डूबे दो स्टूडेंट्स.. दोस्तों के साथ पहुंचे थे जन्मदिन मनाने, NDRF ने शुरु किया खोजी अभियान लेकिन नहीं मिली कामयाबी
- PM Modi New Video Message : PM मोदी का एक और VIDEO! देर रात फिर आए सामने, ‘थैंक यू फ्रेंड्स’ कहकर दिया बड़ा संदेश
- Vande Bharat: ‘पेपरलीक’ पर सख्त पैगाम, नए कानून नए प्रावधान! 24 घंटे में केंद्र सरकार ने लिए 5 बड़े फैसले, क्या नए कानून से क्लीन होगा NEET?

Facebook


