Mohan Bhagwat on Youth: ‘हमें उनके साथ संवाद करना होगा’, NEET पेपर लीक विवाद के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- ‘नई पीढ़ी सवाल पूछती है’
Mohan Bhagwat on Youth: 'हमें उनके साथ संवाद करना होगा', NEET पेपर लीक विवाद के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- 'नई पीढ़ी सवाल पूछती है'
Mohan Bhagwat on Youth | Photo Credit: AI
- NEET पेपर लीक विवाद के बीच मोहन भागवत का बड़ा संदेश
- युवाओं को लेकर कही बड़ी बात
- बोले- 'हमें युवाओं से संवाद करना होगा
नई दिल्ली: Mohan Bhagwat on Youth देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में अभी भी छात्रों का गुस्सा देखने को मिल रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी से संवाद की जरूरत है।
Mohan Bhagwat on Youth दरअसल, मोहन भागवत दिल्ली में ‘विश्व मांगल्य सभा’ को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि ‘जब हम युवा थे, तो वह दौर आज्ञा मानने का था। अब ऐसा नहीं है। नई पीढ़ी सवाल पूछती है। हमें उन्हें तर्क समझाना होगा। हमें उन्हें बहुत प्यार देना होगा। हमें उनके साथ समय बिताना होगा। हमें उनसे बातचीत करनी होगी। आजकल परिवारों के अंदर भी बातचीत बंद हो गई है।”
‘मां का रिश्ता सबसे अलग और स्थायी’
भागवत ने कहा, “मां का स्नेह और भावनात्मक सहयोग केवल बचपन तक सीमित नहीं होता। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वह कई बार मां की बातों का विरोध भी करता है, लेकिन इसके बावजूद मां का रिश्ता सबसे अलग और स्थायी रहता है। जीवन के हर चरण में व्यक्ति को भावनात्मक सहारे की आवश्यकता होती है और मां वह स्थान होती है, जहां व्यक्ति बिना किसी संकोच के अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकता है।”
#WATCH | Delhi | At the ‘Vishwa Mangalya Sabha’ event, RSS chief Mohan Bhagwat says, “…When we were young, it was an era of obedience. That’s not the case anymore. The new generation asks questions. We have to explain the reasoning to them. We need to give them a lot of… pic.twitter.com/OzfB5jUy5q
— ANI (@ANI) July 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhatagarh Two Students Swept Away: छातागढ़ में डूबे दो स्टूडेंट्स.. दोस्तों के साथ पहुंचे थे जन्मदिन मनाने, NDRF ने शुरु किया खोजी अभियान लेकिन नहीं मिली कामयाबी
- PM Modi New Video Message : PM मोदी का एक और VIDEO! देर रात फिर आए सामने, ‘थैंक यू फ्रेंड्स’ कहकर दिया बड़ा संदेश
- Vande Bharat: ‘पेपरलीक’ पर सख्त पैगाम, नए कानून नए प्रावधान! 24 घंटे में केंद्र सरकार ने लिए 5 बड़े फैसले, क्या नए कानून से क्लीन होगा NEET?

Facebook


