अदालती आदेश के बाद भी आरक्षक भर्ती का रिजल्ट नहीं, आंदोलन की चेतावनी के साथ फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी

अदालती आदेश के बाद भी आरक्षक भर्ती का रिजल्ट नहीं, आंदोलन की चेतावनी के साथ फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी

अदालती आदेश के बाद भी आरक्षक भर्ती का रिजल्ट नहीं, आंदोलन की चेतावनी के साथ फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 10, 2019 11:53 am IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस विभाग द्वारा साल 2018 में आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजित किया गया था, जिसका रिजल्ट अभी तक जारी ​नहीं किया गया है। मामले को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट ने विभाग को 60 दिन में रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। वहीं, दूसरी ओर 100 से अधिक अभ्यर्थी सोमवार को एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंचे हैं और उन्होंने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।

Read More: अचानक नदी में तब्दील हो गई रायपुर की ये सड़क, जानिए क्या है माजरा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा साल 2017 में आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद साल 2018 में परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के लगभग लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

Read More: दिल्ली से लौटते ही CM भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर दागा सवाल- बताएं अडानी को 

मार्च 2019 में कुछ अ​भ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी नहीं करने के संबंध में हाईकोर्ट में याचका लगाई थी। अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस विभाग को 60 दिन के भीतर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"