विधानसभा सत्र के बाद सीएम भूपेश बघेल ले रहे सभी जिलों के कलेक्टर और SP की बैठक, बाढ़ की स्थिति पर हो रही समीक्षा

विधानसभा सत्र के बाद सीएम भूपेश बघेल ले रहे सभी जिलों के कलेक्टर और SP की बैठक, बाढ़ की स्थिति पर हो रही समीक्षा

विधानसभा सत्र के बाद सीएम भूपेश बघेल ले रहे सभी जिलों के कलेक्टर और SP की बैठक, बाढ़ की स्थिति पर हो रही समीक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: August 28, 2020 4:04 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानूसन सत्र का आज अंतिम दिन था। दिनभर की कार्यवाही खत्म होने के बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद अब सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी की बैठक ले रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी डीएम अवस्थी भी मौजूद हैं।

Read More: D.El.Ed के नतीजे घोषित, 84.80 फीसदी छात्रों ने मारी बाजी, यहां देख सकते हैं अपना परिणाम

बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ​जरिए प्रदेशभर के कलेक्टर और एसपी की बैठक ले रहे हैं। इस दौरान सीएम बघेल राज्य में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक के दौरान सीएम ने आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि इस दौरान कोरोना की स्थिति को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Read More: प्रदेश में आज 1252 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 17 मरीजों की मौत, 943 हुए डिस्चार्ज..देखिए जिलेवार आंकड़े


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"