कृषि मंत्री कमल पटेल ने DGP को लिखा पत्र, कहा- पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज किया जाए मामला

कृषि मंत्री कमल पटेल ने DGP को लिखा पत्र, कहा- पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज किया जाए मामला

कृषि मंत्री कमल पटेल ने DGP को लिखा पत्र, कहा- पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज किया जाए मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 14, 2020 5:50 pm IST

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान को लेकर मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। मामले को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने डीजीपी को चिट्ठी लिखकर पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Read More: गुजरात के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से निकलकर सड़कों पर आए लोग

दरअसल कुछ दिनों पहले छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान बीजेपी ने आरोप लगाया की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अनुसूचित जाति के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। लिहाजा कृषि मंत्री कमल पटेल ने 19 दिन बाद इस कांफ्रेंस के वीडियो को आधार बनाते हुए बीजेपी को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि उनके खिलाफ एट्रोसिटी का मामला दर्ज किया जाए।

Read More: छत्तीसगढ़ में 9 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, तीन गर्भवती महिलाएं, सेक्टर 9 अस्पताल का ​प्रशिक्षु डॉक्टर और BSF जवान भी आए जद में

वहीं इस मामले पर कांग्रेस की नाराजगी सामने आने लगी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने यह दावा किया है कि कमलनाथ ने किसी अनुसूचित जाति या फिर जनजाति का कोई अपमान नहीं किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए ये कहां है यह सिर्फ बीजेपी की साजिश है।

Read More: ग्रामीण के आंगन में घुसते ही जमीन पर गिरा हाथी, मौके पर पहुंचा वन अमला, वयस्क हाथी की स्थिति नाजुक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"