16 से 20 अगस्त तक सभी अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

16 से 20 अगस्त तक सभी अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

16 से 20 अगस्त तक सभी अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, कलेक्टर ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 14, 2019 2:47 pm IST

इंदौर: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी का असर जिले के अन्य विभागों में भी दिखने लगा है। इसी के चलते इंदौर जिला प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 16 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक सभी अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। यह आदेश इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव ने जारी किया है।

Read More: 12 अगस्त को बस में आगजनी के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते प्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते कई नदियों का पानी घरों और मोहल्लों में घुस गया है।

Read More: धारा 370 हटाने का समर्थन करने वालों की सूची में एक और कांग्रेस MLA, विनय जायसवाल ने कही ये बात…

बता दे कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए राजधानी समेत आगर मालवा, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, देवास, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, खंडवा, मंदसौर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा, अनूपपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Read More: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब 23 अगस्त तक होगा ट्रांसफर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"