बड़ा फैसला: शहर में सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें, तय की गई टाइमिंग

बड़ा फैसला: शहर में सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें, तय की गई टाइमिंग

बड़ा फैसला: शहर में सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें, तय की गई टाइमिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: July 27, 2020 12:30 pm IST

सुकमा: छत्तीसगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच दोरनापाल व्यापारी संघ ने बड़ा फैसला लिया है। व्यापारी संघ ने दोरनापाल में सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने का फैसला लिया है और 2 बजे के बाद दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है। व्यापारियों ने यह फैसला 28 जूलाई से लागू करने को तय किया है।

Read More: किराए के मकान पर महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, 8 युवतियों और 7 पुरुषों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि कल मिले कुल 429 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7613 हो गई है। इनमें से 4944 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2626 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 43 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: सोनिया गांधी 30 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यसभा सांसदों से करेंगी चर्चा, छत्तीसगढ़ के तीन सांसद हो सकते हैं शामिल

वहीं, बात सुकमा जिले की करें तो यहां अब तक 77 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 36 संक्रमितों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और 41 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: मुख्यमंत्री के बाद अब बीजेपी विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के पत्नी-बच्चे भी कोरोना संक्रमित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"