महिला सूबेदार सहित तीन ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, खुद को बताया कांग्रेस MLA की भतीजी

महिला सूबेदार सहित तीन ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, खुद को बताया कांग्रेस MLA की भतीजी

महिला सूबेदार सहित तीन ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, खुद को बताया कांग्रेस MLA की भतीजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: September 8, 2019 5:57 pm IST

इंदौर: इंदौर पुलिस की सूबेबादर और दो सिपाहियों पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से वसूली का अरोप लगा है। पकड़े जाने के बाद महिला सूबेदार ने बचने के लिए खुद को कांग्रेस नेता आरिफ अकील की भतीजी बताया, लेकिन आरिफ अकील ने सूबेदार को पहचानने से इनकार कर दिया। बता दें कि आरिफ अकील भोपाल से विधायक हैं।

Read More: चीन में लगातार बढ़ रही गधों की डिमांड, बनती है यौन शक्ति बढ़ाने की दवा, चीनियों में है भारी मांग

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता देवेंद यादव ने इंदौर ट्रैफिक पुलिस की महिला सूबेदार उज़्मा खान और दो सिपाहियों पर वाहन चालकों से वसूली का अरोप लगाया है। बताया गया कि तीनों लोग वाहन चेकिंग के दौरान चालकों को डरा धमकाकर पैसे वसूली करते हैं। ज्ञात हो कि विवाद चालान बनाने के नाम पर हुआ था।

Read More: पूर्व विधायक के जन्मदिन समारोह से लौट रहा युवक, ‘कार’ नदी में बहा, नदी पार करते समय हुआ हादसा

वहीं, मामले का खुलासा होने के बाद उज्मा खान ने खुद को भोपाल विधायक आरिफ अकील की भतीजी बताया, लेकिन विधायक अकील ने पहचानने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।

Read More: भारी बारिश के बाद सरकार ने किया स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"