बिलासपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में अव्वल

बिलासपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में अव्वल

बिलासपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में अव्वल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 23, 2021 11:06 am IST

बिलासपुर: जिले को राष्ट्रीय स्तर पर फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में बिलासपुर जिला देश में अव्वल आया है। किसानों के आधार प्रमाणीकरण और लाभान्वित करने के मामले में ये उपलब्धि मिली है। 24 फरवरी को नई दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान परिषद में इसके लिए जिले को सम्मान से नवाजा जाएगा।

Read More: चाय बनाते समय भड़की आग में जिंदा जला युवक, घटना का लाइव वीडियो देख दहल जाएगा दिल

गौरतलब है कि, भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो साल पूरे होने पर इसके क्रियान्वयन में देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्यों और जिलों का चयन किया गया है। इसमें जिले की श्रेणी में छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला अव्वल आया है। इससे पहले भी जल संरक्षण मामले में राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर सम्मान प्राप्त कर चुका है। नदियों के संरक्षण और पुर्नरूद्धार के लिए साल 2019 में बिलासपुर जिले को नेशनल वाटर अवॉर्ड मिला था।

Read More: ‘स्कूल में 12 बच्चों को कोराना’ के नाम पर फैलाया जा रहा झूठ, स्कूल प्राचार्य ने भ्रामक खबर का खंडन किया, थाने में की शिकायत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"