थाने की रेकी करते दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, हत्या, लूट जैसे कई वारदातों को दिया था अंजाम

थाने की रेकी करते दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, हत्या, लूट जैसे कई वारदातों को दिया था अंजाम

थाने की रेकी करते दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, हत्या, लूट जैसे कई वारदातों को दिया था अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: February 7, 2020 10:29 am IST

दंतेवाड़ा: एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सलियों पर दो दो लाख रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम सोढी भीमा और सोढी नंदा है। इनमें से एक की गिरफ्तारी किरंदुल से और दूसरे की गिरफ्तारी गीदम इलाके से हुई है।

Read More: बड़ा खुलासा: SDM ने रची थी दफ्तर में हमले की साजिश, भाजपा प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर समेत 3 गिरफ्तार, 1 फरार

बताया जाता है कि ये पुलिस की रेकी करने के लिए लगातार इन इलाकों में आना जाना कर रहे थे। ये दोनों ही स्मॉल एक्शन टीम के सदस्य हैं और 2015 में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट को घायल कर पिस्टल लूटने के आरोपी हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता के सुरक्षाकर्मी पर हमला कर Ak 47 लूटने का आरोप भी इन्ही नक्सलियों पर है। वहीं, गोपनीय सैनिक मोहन भास्कर की हत्या के भी ये दोनों आरोपी हैं। इन दोनों की निशानदेही पर तीन नाबालिग संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाबालिग होने की वजह से इन तीनों को बाल संप्रेक्षण बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Read More: धार SP ने जारी की एडवाइजरी, भड़काऊ पोस्ट शेयर नहीं करने की अपील की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"