मोरपल्ली-तीम्मापुरम हमले को लेकर ASP सिद्धार्थ तिवारी ने किया खुलासा, कहा- नक्सलियों ने पूरे इलाके में बिछा रखे थे IED

मोरपल्ली-तीम्मापुरम हमले को लेकर ASP सिद्धार्थ तिवारी ने किया खुलासा, कहा- नक्सलियों ने पूरे इलाके में बिछा रखे थे IED

मोरपल्ली-तीम्मापुरम हमले को लेकर ASP सिद्धार्थ तिवारी ने किया खुलासा, कहा- नक्सलियों ने पूरे इलाके में बिछा रखे थे IED
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: December 13, 2019 10:15 am IST

सुकमा: मोरपल्ली-तीम्मापुरम के बीच गुरुवार को हुए मुठभेड़ को लेकर एएसपी नक्सल ऑपरेशन सिद्धार्थ तिवारी ने शुक्रवार को मीडिया के सामने खुलासा किया है। एएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोरपल्ली के पास नक्सलियों ने हमारे जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ा एंबुस लगाकर रखा था। इसके बाद उन्होंने जवानों पर एचई बम से भी हमला किया। पूरे इलाके में नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर रखा था। ऑटोमैटिक हथियारों से नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था।

Read More: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 48 घंटों में कई जगहों पर बारिश के बाद गिरेगा पारा

गौरतलब है कि गुरुवार को नक्सलियों ने सर्चिंग जवानों को निशाना बनाने के लिए तिम्मापुरम और मोरपल्ली के बीच आईईडी ब्लास्ट किया था। इस घटना में सर्चिंग टीम का एक जवान घायल हो गया था।

Read More: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कोहरे से ढका बलरामपुर शहर, हुई बारिश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"