Rahul Gandhi PC Live: काली पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए राहुल गांधी, कहा- 10 साल में लीक हुए 152 पेपर, लेकिन नहीं मिली किसी को सजा
Rahul Gandhi PC Live: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।
Rahul Gandhi PC Live/Image Credit: Rahul Gandhi X Handle
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
- राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।
- राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Rahul Gandhi PC Live: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने नीट से जुड़े प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने लाठीचार्ज के वीडियो भी दिखाए और कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई बेहद गंभीर है। उन्होंने सवाल किया कि “देखिए छात्रों के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने ऐसा क्या किया था कि उनके साथ इतनी बर्बरता की गई?” राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाया नहीं जाना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की।
राहुल ने कहा- नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई
राहुल ने कहा- 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई। 10 साल में 152 पेपर देश में लीक हुए हैं। (Rahul Gandhi PC Live) इनमें किसी भी मामले में किसी भी को सजा नहीं मिली। 1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है।
राहुल ने कहा- हमारी एजुकेशन सिस्टम विश्व के सबसे बेस्ट एजुकेशन सिस्टम में गिना जाता है। शिक्षा व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। छात्र सिस्टम सुधार की मांग कर रहे थे। देश की शिक्षा व्यवस्था आज गड़बड़ हो गई है।
राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है
Rahul Gandhi PC Live: राहुल ने कहा- जितना पैसा भारत सरकार शिक्षा बजट पर खर्च करती है, NEET एग्जाम पर भी उतना ही पैसा खर्च होता है, जो भारतीय परिवार देते हैं। सरकार साल भर टैक्स लेती है, इसी एजुकेशन बजट के लिए। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है। सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह एजुकेशन दे, नौकरियां दे, बेहतर भविष्य दे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rahul Gandhi Press Conference Live: छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना, यहां देखें लाइव
- Hunsur Murder and Suicide Case: हँसता-खेलता पूरा परिवार ही ख़त्म.. शख्स ने पहले बीवी और बच्चों को दी इस तरह दर्दनाक मौत.. फिर खुद उठाया ये कदम, जानें क्या थी वजह
- RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में 4098 पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से खुल रहा आवेदन का रास्ता, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी!

Facebook


