सहायक आरक्षक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पत्नी का गला रेतकर हुआ था फरार, जानिए पूरा मामला
सहायक आरक्षक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पत्नी का गला रेतकर हुआ था फरार, जानिए पूरा मामला
सुकमा: जिले के पोलमपल्ली थाने मे पदस्थ सहायक आरक्षक अरूण कुमार नाग द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि सहायक आरक्षक ने एक रात पहले ही अपनी पत्नी का गला रेतकर फरार हो गया था। घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। वहीं आज सहायक आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते सहायक आरक्षक ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पोलमपल्ली थाने मे पदस्थ सहायक आरक्षक अरूण कुमार नाग ने शुक्रवार के सुबह अपनी पत्नी का गला रेतकर मारने की कोशिश की और फरार हो गया। पत्नी का गला रेतने के बाद सहायक आरक्षक पोलमपल्ली से फरार हो गया था। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई थी कि शनिवार की सुबह काकंरेलंका गांव के निकल जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हूआ ग्रामीणों ने देखा।
परिवारिक विवाद के चलते सहायक आरक्षक ने की खुदकुशी
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते सहायक आरक्षक अरूण कुमार नाग ने खुदकुशी कर ली और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की कोशिश की है।

Facebook


