युवा कांग्रेस नेता शिवा चौबे की मौत के बाद वायरल हुआ उनका ऑडियो, अस्पताल प्रबंधन पर लगाया धमकाने का आरोप

युवा कांग्रेस नेता शिवा चौबे की मौत के बाद वायरल हुआ उनका ऑडियो, अस्पताल प्रबंधन पर लगाया धमकाने का आरोप

युवा कांग्रेस नेता शिवा चौबे की मौत के बाद वायरल हुआ उनका ऑडियो, अस्पताल प्रबंधन पर लगाया धमकाने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 17, 2021 10:33 am IST

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: युवक कांग्रेस नेता शिवा चौबे की मौत के बाद उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो शिवा चोबे की मौत से पहले का बताया जा रहा है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की ओर से लापरवाही करने और धमकी दिए जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि कल ही शिवा की गौरेला के निजी अस्पताल से बिलासपुर ले जाते वक्त हो गई थी।

Read More: एक गांव ऐसा भी! मौत एक भी नहीं.. वैक्सीनेशन शत प्रतिशत

दरअसल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला युवा कांग्रेस के महामंत्री शिवा चैबे को कोरोना पुष्टि होने के बाद शासकीय कोविड अस्पताल डोंगरिया में भर्ती कराया गया था, लेकिन जब यहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गौरेला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बिलासपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

Read More: 18+ टीकाकरण मामला: वैक्सीनेशन में लोगों को लंबी लाइन से मिले निजात, HC ने राज्य सरकार से मांगा शपथ पत्र

वहीं, शिवा ने मौत से पहले अपने परिचित से फोन किया था, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में शिवा ने आरोप लगाया है कि डोंगरिया कोविड अस्पताल के डाॅक्टर और स्टाफ ठीक से व्यवहार नहीं कर रहें। ऑक्सीजन सिलेंडर में प्राॅब्लम की शिकायत करने पर डाॅक्टर और स्टाफ खुद से इलाज करने की बात कहते हैं। उन्होंने सामने वाले शख्स को यह भी बताया है कि मेरा ऑक्सीजन लेवल 98 ​है बावजूद इसके तबीयत लगातार बिगड़ रही है।

Read More: PM किसान निधि के 2000 रुपये खाते में अब तक नहीं आए ! ऐसे चेक करें स्टेटस और यहां करें शिकायत

मामले में कलेक्टर नम्रता गांधी इस मामले की प्रारंभिक जांच करा रही हैं। लोगों ने दोषी डाॅक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही कोविड सेंटर्स में सुविधाओं के विस्तार और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार और समय पर समुचित इलाज कराए जाने की मांग की है।

Read More: CGHS योजना के तहत कैशलेस इलाज न देने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, इधर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में NSUI ने किया हंगामा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"